30 देशों में 550 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले: डब्ल्यूएचओ

Published On

जिनेवा (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनिया भर के 30 देशों में मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए प्रभावित देशों को अपनी निगरानी को व्यापक बनाने, व्यापक समुदाय में मामलों पता लगाने की जरूरत है। घेब्रेयसस ने कहा कि मंकीपॉक्स के मामले संक्रमित व्यक्तियों की उचित देखभाल करने से भी रोक सकती है। इससे संक्रमण का प्रसार मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के मामले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर हो सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts