अमेरिका में कोरोना से चालीस लाख से अधिक लोग संक्रमित

Published On
न्यूयॉर्क। अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है और देश में अब तक चालीस लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,005,414 हो गयी है तथा ताजा आंकड़ों के अनुसार करीब 143,820 लोगों की इस वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत भी हो गयी हैं। वही 421,857 मामलों के साथ कैलिफोर्निया कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन गया है। इससे पहले सबसे ज्यादा मामले न्यूयॉर्क में सामने आ रहे रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts