नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने दी धमकी, ट्विटर ने ट्वीट हटाया

Published On

अबुजा (एजेंसी)। ट्विटर ने कंपनी के कानून का उल्लंघन का हवाला देकर नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के उस ट्वीट को डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की स्थिति का उल्लेख किया था। बुहारी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘आज दुर्व्यवहार करने वालों में से कई लोग नाइजीरियाई गृहयुद्ध के दौरान हुए विनाश और मौतों के बारे में जानने के लिए बहुत छोटे हैं। हममें से जो लोग 30 महीने तक युद्ध के दौरान मैदानों में से गुजारे हैं, वे उनके साथ उसी भाषा में व्यवहार करेंगे, जो वे समझते हैं।’

बुहारी का यह ट्वीट देश के दक्षिण- पूर्वी क्षेत्र में आगजनी और हमलों की प्रतिक्रिया प्रतीत होता है, जिसके लिए अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बुहारी ने डिलीट किये गये ट्वीट में 1967-1970 के दौरान के नाइजीरियाई गृहयुद्ध का उल्लेख किया था, जिस दौरान देश के सैनिकों ने स्व-घोषित गणराज्य बियाफ्रा को हराया था, जिसने नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर रखा था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts