चीन में कोरोना से लोगों में दहशत, रोज बढ़ रहे नए केस

Published On

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,455 नए मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। आयोग के मुताबिक शनिवार को रिपोर्ट किए गए स्थानीय पुष्ट मामलों में से 956 पूर्वोत्तर प्रांत जिलिन में, 438 शंघाई में और 11 झेजियांग के हैं। इसके अलावा यहां पर विदेशों से आए 51 नए लोग कोविड-19 से ग्रसित पाए गए। वहीं यहां पर शनिवार को 2,468 रोगी स्वस्थ हुए। यहां पर इस समय विभिन्न अस्पताल में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 26,167 है, जिनमें 57 गंभीर स्थिति में हैं। इस दौरान यहां पर कोविड -19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुयी। यहां पर मरने वालों की संख्या 4,638 पर अपरिवर्तित बनी हुई है।

मलेशिया में कोरोना के 14,692 नए मामले

मलेशिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,692 नए मामले सामने आए हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी रविवार को दी। मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 42, 34,087 हो गई है। यहां दर्ज किए नए मामलों में से 218 मामले विदेशों से आए हुए लोगों से संबंधित है। वहीं 14,474 मामले स्थानी स्तर पर संक्रमण के है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान यहां पर इस संक्रमण से 56 लोगों की मौतें हुईं, जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 35,069 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में इस दौरान 20,383 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 39,97,786 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 2, 01,232 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 261 को गहन चिकित्सा कक्ष में हैं तथा 153 लोगों को आॅक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts