कोलंबिया प्रदर्शन, 31 लोगों की मौत, 1220 घायल

Published On

मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। कोलंबिया में कर सुधार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान मारे गये लोगों की संख्या 31 हो गई जबकि 87 लोग लापता बताए गए हैं। वहीं 1220 व्यक्ति घायल हुए हैं। डिवेल्पमेंट एंड पीस स्टडी इंस्टीट्यूट के मुताबिक गत 28 अप्रैल से चार मई के बीच हुए प्रदर्शनों के दौरान 31 लोग मारे गए हैं। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इसके अलावा 1220 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिनमें 18 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं 87 लोग लापता हैं।

राष्ट्रपति इवान डुक ने वित्त मंत्रालय को कर सुधार के मसौदे में संशोधन के आदेश दिये थे और रविवार को इसे रद्द भी कर दिया गया, हालांकि इसके बावजूद अन्य विभिन्न मांगों को लेकर देश में प्रदर्शन जारी है। ट्रेड यूनियन और छात्र संगठन सैनिटरी आपातकाल और स्वास्थ्य देखभाल सुधार की समीक्षा, एस्माड दंगा पुलिस को हटाने तथा प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की मांग कर रहे हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts