राफेल निर्माता कंपनी के मालिक की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत

Published On

पेरिस। भारत में सरकार और विपक्ष के बीच विरोध का कारण बने लड़ाकू विमान राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक और फ्रांस के अरबपति ओलिवियर दसॉल्ट (69) की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वे फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे। इनकी कंपनी राफेल लड़ाकू विमान भी बनाती है। हालांकि, राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने दसॉल्ट बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था।

जानकारी के मुताबिक, छुट्टी मनाने जा रहे दसॉल्ट का निजी हेलीकॉप्टर नॉमंर्डी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दसॉल्ट के निधन पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ओलिवियर दसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, नेता और वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts