योगा दिवस को लेकर, डेरा प्रेमियों ने विदेश में किया योगाभ्यास

Published On

न्यूजीलैंड (रणजीत बठिंडा)। कल पूरे विश्व में वर्ल्ड योगा दिवस मनाया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियों एक दिन पहले से शुरू हो गई है, सभी द्वारा आज योगाभ्यास किया गया और सभी को योगा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। वहीं आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं में भी योगा दिवस को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके द्वारा भी आज योगा दिवस को लेकर एक दिन पूर्व योगाभ्यास किया गया।

Yoga

आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की आकलैंड न्यूजीलेंड की साध-संगत योगा दिवस को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है उनके द्वारा आज वेस्ट आकलैंड के न्यूलीन क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ योगा कैंप लगाया गया और सभी से योगा करने के लिए भी आग्रह किया गया।

Yoga
छाया: रणजीत बठिंडा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts