रूस में वैज्ञानिक संस्थान में आग लगने से छह की मौत, 30 घायल

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। रूस के त्वेर में रूसी एयरोस्पेस रक्षा बलों (एनआईआई) के केंद्रीय अनुसंधान संस्थान में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य झुलस गए हैं। आपातकालीन सेवाओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि हादसे में 30 लोग झुलस गये, जिनमें से छह की मौत हो गई। एक अन्य सूत्र ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 07:33 बजे आग पर काबू पा लिया गया। मीडिया ने बताया कि त्वेर स्थित रूसी रक्षा मंत्रालय के एक वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में प्रशासनिक भवन के एक परिसर में आग लग गयी। संस्थान के अंदर से कर्मचारियों को निकाल लिया गया है और आग को 2,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र के बाहर फैलने से रोक दिया गया। शहर के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts