ब्रिटेन के प्लायमाउथ में गोलीबारी, छह की मौत

Published On

लंदन (एजेंसी)। दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में प्लायमाउथ में गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हो गई। डेवोन और कॉर्नवाल पुलिस ने ट्वीट की जानकारी दी कि प्लायमाउथ के कीहम इलाके में गोलीबारी में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोली लगने से घायल एक अन्य महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि गोलीबारी में एक संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। पुलिस के मुताबिक यह आतंकवादी हमला नहीं है। ब्रिटिश गृह सचिव प्रीति पटेल ने घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि प्लायमाउथ की घटना हतप्रभ कर देने वाली है। पीड़ितों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts