आतंकियों ने नाइजीरिया में 88 लोगों को उतारा मौत के घाट

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। नाइजीरिया के केब्बी राज्य में सशस्त्र आतंकवादियों ने कई गांवों पर हमला कर 88 नागरिकों की हत्या कर दी और बड़ी संख्या में गायों का अपहरण कर लिया। नाइजीरिया के पीपुल्स गजट ने स्थानीय पुलिस प्रवक्ता नफी’उ अबुबकर के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। अबुबकर ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर करीब 3:00 बजे सात गांवों निर्दोष नागरिकों पर हमला कर गोली बरसानी शुरू कर दी। हमले में पुरुष और महिला सहित 88 नागरिक मारे गए है। प्रवक्ता के अनुसार हमला मुख्य रूप से गायों को चुराने के लिए किया गया था और पुलिस कुछ जंगली जानवरों को बचाने में सफल रही।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts