चीन में टकराई दो ट्रेन, नौ रेलकर्मियों की मौत

Published On

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के पश्चिमोत्तर प्रांत गांसू में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन से टकराकर नौ रेलकर्मियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना सुबह करीब 05:20 बजे उस समय हुई, जब ट्रेन शिंजियांग उइघुर आटोनॉमस रीजन के उरुमकी से झिलियांग प्रांत के हांगझोउ जा रही थी। इसी दौरान जिनचांग शहर के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से नौ रेलकर्मियों की मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts