यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करते रहेंगे : अमेरिका

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा कि बाइडन प्रशासन कांग्रेस और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा। ब्लिंकन ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम कांग्रेस और सहयोगियों तथा भागीदारों के साथ मिलकर का करना जारी रखेंगे ताकि यूक्रेन की रक्षा के लिए तैयारी करने की सहायता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सके।’

यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग खोजने का अवसर है: मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग ढूंढने का अभी भी अवसर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद मैक्रों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब हम सभी को यूरोप में शांतिपूर्ण तथा स्थिरता का मार्ग ढूंढना चाहिए। हमारे पास इसके लिए अभी भी अवसर और समय है।’ उन्होंने कहा कि यूरोप में सुरक्षा पर नए समाधान की पहल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूस और यूरोपीय संघ को स्थिति को स्थिर करने के लिए विशिष्ट उपायों पर सहमत होना चाहिए और रूस तथा यूरोप को सुरक्षा गारंटी पर संयुक्त रूप से काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फ्रांस और रूस के बीच के कुछ बिंदु हैं और वह (मैक्रों) और पुतिन यह पता लगाने में कामयाब रहे कि यूक्रेन पर उनकी स्थिति कहां समान है। उन्होंने कहा कि रूस और यूरोपीय संघ को यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाना चाहिए। मैक्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में हम यूक्रेन और हमारी सामूहिक सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर फोन पर बात करेंगे। हम विश्वास का एक ढांचा तैयार करना चाहते हैं, जो हमें आगे बढ़ने की अनुमति देगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts