नेशनल हाईवे-48 पर कई ढाबें धराशाही

Published On
  • एनजीटी आदेशों की पालना न करने पर की गई कार्रवाई

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। नेशनल हाईवे-48 पर एनजीटी के आदेशों की पालना नहीं करने वाले कई ढाबों पर मंगलवार सुबह पीला पंजा चला। नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले कई ढाबों को जेबीसी मशीन से धराशाही कर दिया गया। लगभग आधा दर्जन विभागों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर यह कार्रवाई जारी थी, जिससे ढाबा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था। जानकारी के अनुसार एनजीटी ने शिकायत के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों को इस तरह के ढाबों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को डीटीपी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, फायर ब्रिगेड व दूसरे विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ नेशनल हाइवे पर पहुंची। इस टीम ने नियमों की पालना नहीं करने वाले ढाबों पर तोड़फोड की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन से कई ढाबों को धराशाही कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:– रिश्वत के आरोप में पटवारी गिरफ्तार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts