आजम के बोल- फौजियों का निजी अंग काटकर महिला आतंकी ले रही हैं रेप का बदला

Published On

 सेना पर बेहद आपत्तिजनक बयान देकर बुरी तरह फंसे

रामपुर । उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा नेता आजम खान ने सेना पर बेहद आपत्तिजनक बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जवानों को महिलाओं ने पीटा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में महिलाओं ने फौजियों के अंग काट लिए। असम और झारखंड में भी महिलाओं ने फौजियों को पीटा है।

उन्होंने कहा कि मोदी राज में देश राह से भटक गया है। देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है, जिसका परिणाम सभी के सामने है। सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी ने आजम खान पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान जैसे लोग आतंकवाद के बचाव में बयान देते हैं।

जिला रामपुर में सपा कैंप कार्यालय में पूर्व मंत्री आजम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में सबसे बड़ा राजनीतिक मूवमेंट बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि का है, जिसकी आज भी हिन्दुस्तान कीमत अदा कर रहा है और शायद इसकी अदायगी आसानी से खत्म होने वाली नहीं है। आजम खां ने कहा कि हिन्दुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब और निंदनीय है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts