विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर घटकर 667.4 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भारी कमी होने से 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर घटकर 667.4 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670.9 अरब डॉलर पर रहा था। Share Market

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.2 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 586.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.3 अरब डॉलर कम होकर 57.7 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 50 लाख डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया। Share Market

यह भी पढ़ें:–  Stock Market: आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर

About The Author

Related Posts