मुंबई: परेल में 18 मंजिला इमारत में लगी आग, दम घुटने से 4 लोगों की मौत

Published On

16 लोगों की बिगड़ी तबीयत Mumbai: Four People Died A Fire In 18th Floor Building In Parel Suffocated

मुंबई, एजेंसी।

शहर के परेल इलाके में 18 मंजिला क्रिस्टल टॉवर की 12वीं मंजिल पर आज सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। जिसके चलते धुएं में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तबीयत बिगड़ने के बाद 16 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इमारत में फंसे करीब 35 लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया। फायर ब्रिगेड की लगभग 14 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

 आग सुबह करीब नौ बजे लगी

आग के ऊंचाई पर होने की वजह से आग को बुझाने में दिक्कतें आईं। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फायर डिपार्टमेंट के एक अफसर ने न्यूज एजेंसी से कहा कि इस इमारत में आग बुझाने के प्रबंध नहीं किए गए थे। ऐसे में सोसायटी पर केस दर्ज किया जाएगा। बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसमें बिजली और पानी की सप्लाई रोक दी गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts