अनंतनाग हमले के पीछे लश्कर का हाथ

Published On

5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत

श्रीनगर: कश्मीर के IG मुनीर खान ने कहा कि अनंतनाग हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। मुनीर खान ने कहा कि हमले का मास्टर माइंड लश्कर का पाकिस्तानी टेररिस्ट इस्माइल है।

उधर, भारत ने अनंतनाग में टेररिस्ट अटैक का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा हमले के दोषियों को बख्शने का सवाल ही नहीं है। हमारा पड़ोसी आतंकवाद को प्रमोट कर रहा है।

इस बीच दिल्ली में राजनाथ के आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। बता दे कि कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर सोमवार रात आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई।

19 तीर्थयात्री जख्मी भी हुए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। हमले के शिकार 3 यात्री गुजरात, 2 दमन और 2 महाराष्ट्र के थे। ये हमला सोमवार रात करीब 8.20 बजे हुआ। हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts