16 जून से हर दिन बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

 पेट्रोलियम मंत्री ने दिए कंपनियों को आदेश

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियां 16 जून से हर दिन बदलाव करेंगी। इससे पहले कंपनियों ने इस योजना को 1 मई से देश के पांच शहरों में पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में शुरू किया था। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियां अब अपने पेट्रोल पंपों पर कीमतें हर 15 दिन की जगह रोजाना बदलने की तैयारी कर रही हैं। पेट्रोलिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक के बाद तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

बैठक में उन्होंने इन कंपनियों से जल्द से जल्द पूरे देश में कीमतों की नई व्यवस्था लागू करने के लिए कहा था। इससे पूर्व इस योजना को बीते माह पांच शहरों पुडुचेरी, विशाखापत्तनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर लागू किया गया था। सामान्यत: पूरे देश में मौजूदा समय में तेल कंपनियां डीजल और पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन में करती हैं। इन कीमतों की समीक्षा अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅइल की कीमतों के आधार पर की जाती है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts