गया में स्कूली बस पलटी, 20 से अधिक बच्चे घायल

Published On

बस ड्राइवर शराब के नशे में था | Gaya Bihar

गया (एजेंसी)। बिहार में गया जिले (Gaya Bihar) के गहलौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को सासाराम से राजगीर ले जा रही एक बस के पलट जाने से 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि निजी स्कूल के बच्चों को सासाराम के चेनारी से परिभ्रमण के लिए बस से राजगीर ले जाया जा रहा था तभी बंशी बिगहा गांव के निकट बस अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 20 से 25 बच्चों के अलावा दो शिक्षक भी घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में चार बच्चे और दोनों शिक्षकों को गंभीर चोटें आई है। इसबीच, शिक्षक और छात्रों ने बताया कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से बस को ले जा रहा जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts