आर्मी के काफिले पर आतंकी हमला, 2 आतंकी ढेर

Published On

श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह आर्मी के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें एक मेजर और एक जवान शहीद हो गया। वहींं, एक जवान जख्मी है। ऐसा कहा जा रहा है कि हमले के बाद ये आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। आर्मी इनकी तलाश कर रही है। उधर, साउथ कश्मीर के कुलगाम में जवानों ने एक दूसरे एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

कुलगाम में दो आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज तड़के सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गये। डिफेंस मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सिक्युरिटी फोर्सेस को जिले में आतंकवादी के बारे में जानकारी मिली थी।

उसके बाद सुरक्षा बलों ने जिले के गोपालपोरा में घेराबंदी कर दो आतंकवादियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन इन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गये।घटनास्थल से दो हथियार मिले हैं। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान खत्म गया है। मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts