हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दर्दनाक सड़क ह...

    दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत

    Painful Death, Road Accident, Injured, Hospital, Rajasthan

    हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में एक कार के ट्रोले से भिड़ जाने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। सभी दोस्त थे तथा बाहर खाना खाने के लिए हनुमानगढ़ से बाहर गए थे। लौटते समय इनकी कार ट्रोले से भिड़ गई जिससे चार की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। सभी मृतक 21 से 22 साल की उम्र के हैं।

    अपने घर से 10 किलोमीटर दूर मानेकसर खाना खाने गए थे छह दोस्त

    हनुमानगढ़ के रहने वाले छह दोस्त बीती रात को अपने घर से 10 किलोमीटर दूर मानेकसर खाना खाने गए थे। खाना खाकर रात को डेढ़ बजे ये लोग कार से घर लौटने लगे। सतीपुरा चौराहे पर जैसे ही वे मुड़े सामने से एक ट्रोला आ गया और कार ट्रोले में जा घुसी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे लोग मदद को आए तथा कार में फंसे युवकों को मशक्कत से बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।