हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ जरूरतमंद की न...

    जरूरतमंद की नहीं कटेगी पेंशन : बराला

    इंद्राज भाकर की याद में पुत्रों ने बनवाया हाल

    • हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन ने किया लोकार्पण

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। खंड के गांव मदनपुरा में समाजसेवी मदन भाकर व उनके भाई ईश्वर भाकर, हुकम सिंह भाकर, राजेश भाकर, चरण सिंह भाकर ने अपने पिता इंद्राज भाकर की याद में धर्मशाला में एक कमरे का निर्माण करवाया। जिसका लोकार्पण हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन सुभाष बराला, इंद्राज सिंह भाकर की पत्नी शांति देवी के हाथों से करवाया। सुभाष बराला ने कहा कि परिवार ने गांव की भलाई के लिए जो कमरे का निर्माण करवा कर जनसेवा के लिए समर्पित किया है यह एक महान कार्य है।

    सुभाष बराला ने कहा कि पेंशन को लेकर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, किसी भी योग्य व्यक्ति की पेंशन सरकार नहीं काटेगी। इस मौके पर भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य श्रीनिवास गोयल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर संधू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, चंद्रप्रकाश बोस्ती, संदीप धमीजा, ओमप्रकाश दनोदा, कुलदीप भाकर, उदय सिंह भाकर, फूल सिंह भाकर, धोकल भाकर, बलवान भाकर, डॉ. रिंकू हांडा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here