हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश आगरा: मामूली ...

    आगरा: मामूली बात पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला

    Person, Attack, Knife, Minor Matter

    दो सम्प्रदायों में पथराव

    आगरा (वार्ता):

    उत्तर प्रदेश में आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात एक व्यक्ति पर चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया और उसके बाद दो सम्प्रदायों के बीच हुए पथराव में दो महिलाएं चोटिल हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे ताजगंज इलाके में योगेन्द्र लोधी राजपूत और मुस्तकीम के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई थी।

    इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये और पथराव करने लगे। इस घटना में दो महिलाओ के चोटिल होने की सूचना है। घायल योगेन्द्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थित सामान्य है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।