हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने चंडीगढ़ पहुंचकर बादल को श्रद्धांजलि दी

    Parkash-Singh-Badal-Death

    चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बादल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री (Parkash Singh Badal Death) और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि दी। वे आज दोपहर श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने बादल को श्रद्धांजलि दी और वापस चले गए। बता दें कि बादल के पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल कार्यालय में रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बादल का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव बादल में किया जाएगा।

    संधवां ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

    पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संधवा ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि बादल ने लंबे समय तक सिख और पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिरोमणि अकाली दल को एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में उनके योगदान और कई उतार-चढ़ाव के बीच उनकी नेतृत्वकारी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार को इस भारी क्षति को सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें। प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार रात मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें एक हफ्ता पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here