हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस ने मुठभ...

    पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुराचार के आरोपी को किया गिरफ्तार

    Firozabad
    Firozabad पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुराचार के आरोपी को किया गिरफ्तार

    फीरोजाबाद / शिकोहाबाद । शिकोहाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार की शाम एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उबटी गांव के पास से मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया । मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी घटना को अंजाम देकर डाहिनी गाव के आसपास खड़ा है । सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया । पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । जवाबी फायरिंग से बचते हुए जबाबी फायरिंग की, तो पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगीं । मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी का नाम दीपक उर्फ मुल्ला 22 पुत्र राजेश निवासी बेकार सखा बताया।

    इस बारे में एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घटना को अंजाम देकर कही छिपा हुआ है। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी का बच्ची से कोई रिश्ता नही है। वह गांव में रहता था। मासूम के घर आना जाना था। वहीं आरोपी पर 2021 में हमले का मामला दर्ज था ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here