हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी की दो भै...

    चोरी की दो भैंस व अवैध छुरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: चोरी की दो भैंस व अवैध छुरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की दो भैंसे व एक अवैध छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप कालखंडे पुलिस टीम के साथ में कैराना-कांधला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। Kairana News

    इसी दौरान पुलिस टीम ने एक पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पुराने चीनी मिल के निकट स्थित आम के बाग से चोरी की दो भैंस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता उस्मान निवासी ग्राम माजरी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर बताया। आरोपी से बरामद भैंसे रामपुर मनिहारान थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति की बताई गई है, जिसका मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध छुरी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा द्वारा दो अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 10 बजे जगाधरी शहर में पैदल विशाल रोड शो निकाला जाएगा- कंवरपाल गुर्जर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here