हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल Sanju Samson:...

    Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर लगा 24 लाख रुपए का जुर्माना

    IPL 2025
    IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर लगा 24 लाख रुपए का जुर्माना

    अहमदाबाद (एजेंसी)। IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन पर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया गया है। आरआर पर आईपीएल के इस सत्र में यह दूसरी बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत किसी कप्तान पर दूसरी बार ओवर-रेट का नियम तोड़ने पर 24 लाख का जुमार्ना लगाया जाता है। IPL 2025

    इस सत्र से तीसरी गलती पर कप्तान को निलंबित नहीं किया जाएगा, केवल आर्थिक दंड तक ही सीमित रखा गया है। इस नियम के अनुसार मैच में खेलने वाले सभी ग्यारह खिलाड़ियों के अलावा इंपैक्ट प्लेयर भी शामिल है। इन को या तो छह लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुमार्ना अदा करना होगा। उल्लेखनीय है कि आरआर की पहली ओवर-रेट गलती चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ पिछले महीने हुई थी, जब संजू सैमसन अपनी उंगली की चोट के कारण बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेले थे और रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे थे। उस मैच के बाद रियान पर 24 लाख का जुमार्ना लगा था। IPL 2025

    यह भी पढ़ें:– 500 Rupees Note News: बंद हो जाएंगे 10 और 500 रुपये के नोट, आरबीआई जारी करने जा रहा है नए नोट