हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सैनिक सम्मान ...

    सैनिक सम्मान के साथ गमगीन माहौल में दी सूबेदार राजेश कुमार को दी अंतिम विदाई

    गांव लक्ष्मणपुरा निवासी सूबेदार राजेश कुमार कुछ समय से चल रहे थे बीमार

    • प्रशासन की तरफ नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अर्पित किए पुष्पचक्र

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। भिवानी जिला के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी सूबेदार राजेश कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। वीरवार को गांव लक्ष्मणपुरा में राजेश कुमार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सूबेदार राजेश कुमार 518 एएससी बटालियन कोटा में कार्यरत थे। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने सूबेदार राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को कोटा से वीरवार सुबह उनके पैतृक गांव लक्ष्मणपुरा में लाया गया। सेना के वाहन के गांव में पहुंचते ही गांव से भारी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन व उनको नमन करने के लिए उमड़ पड़े। गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सूबेदार राजेश कुमार के पुत्र नीरज ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

    यह भी पढ़ें:– ‘चिरायु योजना के पात्रों के जल्द बनाए जाएं कार्ड’

    इससे पहले सेना के जवानों ने अपने दिवंगत साथी को अंतिम सलामी दी। राजेश कुमार कुछ समय से बीमार और कुछ समय से उनका उपचार चल रहा था। 14 मार्च को उन्होंने अंमित सांस ली। सूबेदार राजेश कुमार के परिवार में माता किताबो देवी, पत्नी सुनीता, पुत्र नीरज, पुत्री मोनिका व दो शादीशुदा बहनें मीना व रविता हैं। सूबेदार राजेश कुमार के पिता भीम सिंह भी सेना में थे। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने सूबेदार को अंतिम विदाई दी। सूबेदार के पार्थिव शरीर के साथ आए सैनिक अधिकारियों ने बताया कि सूबेदार राजेश कुमार में काम के प्रति समर्पण व देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वे हमेशा अपने सार्थियों का हौसला बढ़ाते थे। उनकी कार्य शैली अन्य जवानों उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here