पूरब कोहली ने कोरोना को दी मात, लोगो को कहा धन्यवाद

Published On

(Bollywood Actor Purab Kohli)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पूरब कोहली ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। एयरलिफ्ट और रॉक आॅन जैसी फिल्मों में काम कर चुके पूरब कोहली को कोरोना वायरस हो गया था। उनके साथ-साथ उनके परिवार को कोरोना हो गया था। कोरोना होने और फिर ठीक होने को लेकर पूरब ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी।

अब अपने परिवार के साथ कोरोना जैसी महामारी से पूरी तरह से जंग जीत चूके पूरब ने फिर से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैमली फोटो के साथ अपने फैंस और अपने करीबी दोस्तों को धन्यवाद कहा है। पूरब कोहली ने पोस्ट शेयर करते हुए उसमे लिखा, आप सभी को धन्यवाद … आप सभी प्यारे लोगों को जिन्होंने हमें ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं। हम सभी बहुत अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं। पूरब कोहली ने पोस्ट में लोगों से घर के अंदर के लिए आग्रह किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts