हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सेवानिवृत डीए...

    सेवानिवृत डीएसपी ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

    Ludhiana News
    Ludhiana News : सेवानिवृत डीएसपी ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

    पत्नी व बच्चे विदेश में, खुद माता पिता के साथ रह रहा था लुधियाना | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Suicide: 1 वर्ष पहले सेवानिवृत हुए एक डीएसपी ने लुधियाना में मंगलवार देर शाम गोली मार आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक तौर पर बीमार था, जिसके चलते उसने खुद को मौत के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलजिन्द्र सिंह भुल्लर जो कि साल 2023 में ही इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) से सेवानिवृत हुआ था और अपने माता-पिता के साथ सराभा नगर के ग्रीन एवैन्यू स्थित घर में रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी व बच्चे विदेश में रहते हैं। Ludhiana News

    थाना सराभा नगर के एसएचओ परमवीर सिंह ने बताया कि पूर्व डीएसपी बलजिन्द्र सिंह भुल्लर मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे। जिन्होंने मंगलवार देर शाम को अपने घर में ही अपने लाईसैंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिनका शव घर के कमरे में से बरामद हुआ है। गोली की आवाज सुनते ही भाग कर आए परिजनों ने देखा और शोर मचाया। जिसे सुनकर आस-पड़ोस में रहते लोगों ने घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि भुल्लर ने खुद के सिर में गोली मारी है, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस को शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी व बच्चों के विदेश से लौटने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी जांच अमल में लाई जाएगी। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख की ठगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here