खेलो इंडिया खेलों की तैयारियां जोरों पर

Published On

खेल मंत्री ने की वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम निर्माण कार्यों की समीक्षा (Khelo India Games)

  • अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करवाने के आदेश
चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वार (Khelo India Games) हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में अधिकारियों के साथ आल वैदर स्वीमिंग पुल व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि खेल संबंधी सभी निर्माण परियोजनाओं को आगामी मार्च तक पूरा करवाना सुनिश्चित करें।अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2021 में हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया खेलों का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पंचकूला व अम्बाला में बहुत से खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत यहां पर होने वाले खेलों का सफलता पूर्वक आयोजन करवाने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। गृहमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित एंजेसी, इलैक्ट्रीशियन विंग के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां पर खेल से सम्बन्धित चल रही परियोजनाओं को समया नुसार पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नक्शे के माध्यम से सभी कार्यों की वास्तविकता को भी जाना। उन्होंने कहा कि अम्बाला में नेशनल हाईवे के नजदीक बनाये जा रहे शहीद स्मारक के निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसको अतिशीघ्र पूरा किया जाए ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ी हमारी सभ्यता, संस्कृति और वीरगाथाओं को भी देख व जान सके। उन्होंने इस दौरान खेल विभाग के निदेशक एस.एस. फुलिया को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहें और यदि कहीं किसी भी प्रकार की कमी नजर आए तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए। इस अवसर पर विभाग के उप निदेशक अरूण कांत, डीएसओ एन. सत्यन साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी व एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author