हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के इंस्ट्राग्राम पर सेवादारों के लिए कुछ खास

    msg

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इंस्ट्राग्राम पर एक नई रील अपलोड हुई है। वीडियो में पूज्य गुरु जी सेवादारों पर वचन कर रहे हैं। पूज्य गुरु जी ने फरमाया किसेवादारों को कोई मुकाबला नहीं होता, सेवा जो करता है, सतगुरु मोला के दिल का टुकड़ा, अखियों का तारा, खुशियां लेता है बेइंतहा, मालिक का हमेशा रहते उसे सहारा। धन्य है वो मां-बाप, धन्य है वो परिवार, धन्य है वो कुल, यहां आता है सेवादार, मालिक से प्यार करने वाला और समुंद्रो की समुंद्र खुशियां बढ़ती ही जाएगी, ज्यों-ज्यों सेवा का करता जाएगा एक-एक कदम, एक-एक दिन आप लगाएं, एक-एक मिनट आप लगाते हैं, मालिक उसके बदले में खुशियों से मालामाल लवरेज करते जाएंगे, कोई कमी आने नहीं पाएगी, आशीर्वाद, आशीर्वाद।

    msg

    बस कुछेक बातें, कोशिश किया करो कम से कम, सेवादार 15 मिनट सुबह-15 मिनट शाम को सुमिरन जरूर किया करो, कोशिश किया करो खाना खाने के बाद एक किलोमीटर चाहे घर में ही घुमना पड़े, दीनता-नम्रता रखा करो, नम्बरो के चक्करों में नहीं पड़ना और दृढ़ यकीन रखना जैसे पहले सेवादारों ने रखा है, कोई ये नहीं कहे कि आपके सेवादार बिकाऊ है तो दृढ़ यकीन रखना। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि जो राम से प्यार करते हैं और राम से सब कुछ हासिल करते है वो किसी लोभ लालच में आते ही नहीं। कभी भी दुनियां के इशारे पर चलते नहीं, जो राम के इशारे पर चला करते है। जो राम के राश्ते पे चलते है वो कभी राक्षस का रास्ता पकड़ा नहीं करते, कहने को दुनिया कुछ भी कहती रहे वो राम का रास्तो छोड़कर कहीं ओर जाया नहीं करते। आप सेवादार आपके मां-बाप कुल धन्य होती है मालिक सबको खुशियां दे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here