Cricket News: क्रिकेट में डीआरएस का नया नाम धोनी, रोहित और सूर्यकुमार

Published On

नई दिल्ली। New Delhi: क्रिकेट में डीआरएस को डिसीजन रिव्यू सिस्टम के नाम से जाना जाता है लेकिन भारत की अहमदाबाद में टी-20 विश्वकप जीत के बाद इसे अब नया नाम मिल गया है। डीआरएस को अब धोनी, रोहित और सूर्यकुमार के नाम से जाना जायेगा। एम एस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्वकप जीता था जबकि रोहित शर्मा ने 2024 में 17 साल बाद भारत को टी-20 विश्वकप चैंपियन बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 2026 में टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर भारत को तीसरी ऐतिहासिक सफलता दिलाई। New Delhi

इस तरह डी फॉर धोनी, आर फॉर रोहित और एस फॉर सूर्यकुमार कुल मिलाकर डीआरएस बनता है। सांख्यिकीविद श्रीकांत पोद्दार ने बेंगलुरु से यूनीवार्ता को यह दिलचस्प जानकारी देते हुए बताया भारत की जीत ने डीआरएस का नाम ही बदल दिया है। उन्होंने बताया कि भारत ने आठ मार्च को यह खिताब जीता है। मार्च साल का तीसरा महीना है भारत ने अपना पहला विश्वकप 1983 में जीता था। भारत की मौजूदा जीत में भी 83 का अंक आता है। क्रिकेट में डीआरएस का कोई आधिकारिक बदला हुआ नाम नहीं है, लेकिन प्रशंसकों और दिग्गजों द्वारा इसे अक्सर मजाकिया या व्यंग्यात्मक रूप से नए नाम दिए जाते हैं। धोनी रिव्यू सिस्टम: महेंद्र सिंह धोनी की सटीक समीक्षाओं के कारण इसे यह नाम मिला। डिसीजन रोहित सिस्टम: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा द्वारा सफल समीक्षाओं के बाद फैंस ने यह नाम दिया था। लेकिन अब डीआरएस को धोनी,रोहित और सूर्यकुमार का नाम मिल गया है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता

About The Author

Related Posts