टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप की घोषणा, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाएगा टी20 विश्वकप

Published On

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप के एक ही ग्रुप में

नई दिल्ली (एजेंसी)। एशिया में क्रिकेट की दो प्रतिद्वंद्वी टीमों भारत और पाकिस्तान को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालीफायर टीमों के साथ इस वर्ष बाद में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए एक साथ ग्रुप दो में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका ,वेस्ट इंडीज और दो क्वालीफायर टीमों को टूनार्मेंट के ग्रुप एक में रखा गया है।
श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों को क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से गुजरना पड़ेगा। श्रीलंका को ग्रुप ए में आयरलैंड, हॉलैंड और नामीबिया के साथ रखा गया है जबकि बांग्लादेश को ग्रुप बी में स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान के साथ रखा गया है।

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्यॉफ एलर्डाइस ने कहा कि हमें टी20 विश्व कप के लिए ग्रुपों का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है। कोविड-19 की बाधा को देखते हुए हमने कट आॅफ तारीख को जितना संभव हो सका उतना टूर्नामेंट के नजदीक रखने की कोशिश की ताकि ग्रुपों को निर्धारित करते समय रैंकिंग को देखने के लिए अधिकतम क्रिकेट को शामिल किया जा सके। इस बात में कोई संदेह नहीं कि अब से तीन महीने बाद जब टूनार्मेंट शुरु होगा तो बहुत ही दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के कारण भारत से शिफ्ट कर अब संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में कराया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी और फाइनल 14 नवम्बर को खेला जाएगा। विश्व कप के मैच चार स्थलों दुबई, अबु धाबी, शारजाह और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले जाएंगे। कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

ग्रुप एक : इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, विजेता ग्रुप ए, उपविजेता ग्रुप बी।
ग्रुप दो : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, उपविजेता ग्रुप ए, विजेता ग्रुप बी।

क्वालीफायर्स टीमें :

ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, हॉलैंड, नामीबिया।
ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, ओमान।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts