भारत और पाकिस्तान में होगा खिताबी मुकाबला

Published On

भारत को 19वें मिनट में गुरजंत सिंह ने मैदानी गोल कर बढ़त दिलाई थी

मस्कट (एजेंसी)। एशियाई हॉकी की दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूनार्मेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों को शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में एशियाई खेलों के रजत विजेता मलेशिया को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से पराजित किया जबकि भारत ने एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता जापान को 3-2 से पराजित किया। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत ने लीग मैच में जापान को 9-0 से हराया था।

इससे पहले भारत ने जकार्ता एशियाई खेलों में जापान को ग्रुप मैच में 8-0 से हराया था लेकिन यहां सेमीफाइनल में जापान से पार पाने में भारत को जूझना पड़ गया। भारत के आकाशदीप सिंह को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। भारत को 19वें मिनट में गुरजंत सिंह ने मैदानी गोल कर बढ़त दिलाई। हिरोताका वाकुरी ने 22वें मिनट में जापान को बराबरी पर ला दिया।

चिंगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया लेकिन जापान ने अगले ही मिनट में हिरोताका जेनदाना के गोल से स्कोर 2-3 कर दिया। भारत ने जापान के खतरे को भांपते हुए अपने डिफेंस को मजबूत किया और एक गोल की बढ़त को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बना ली। इससे पूर्व पहले फाइनल में पाकिस्तान और मलेशिया के बीच मुकाबला निर्धारित समय में 4-4 से बराबर रहा जिसके बाद पाकिस्तान ने शूट आउट में 3-1 से जीत हासिल की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts