भारतीय गोल्फर अदिति अशोक पदक से चूकीं

Published On

टोक्यो (एजेंसी)। युवा भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां शनिवार को महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में पदक हासिल करने से चूक गईं। उन्होंने चौथे स्थान पर स्पर्धा समाप्त की जो अब तक ओलंपिक में किसी भी भारतीय गोल्फर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अदिति ने पहले तीनों राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया और शीर्ष तीन में जगह बनाए रखी। उनके इसी प्रदर्शन के चलते सभी को उनसे पदक की उम्मीद थी, लेकिन चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर खिसकने से वह पोडियम (शीर्ष तीन) पर समाप्त नहीं कर पाईं।

अमेरिका की नेली कोर्डा ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शीर्ष पर रह कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं जापान की इनामी मोने फाइनल राउंड में न्यूजीलैंड की लिडिया केओ को पीछे छोड़ कर रजत पदक हासिल करने में कामयाब रहीं। लिडिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत की दीक्षा डागर भी कुछ खास नहीं कर पाईं और 50वें स्थान पर स्पर्धा समाप्त की। स्वर्ण पदक विजेता नेली कोर्डा की बहन ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह 14वें स्थान पर रहीं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts