Asian Games 2023: भारत की बेटियों ने कर दिया कमाल, लोगों ने कहा वाह क्या बात है…

Published On

हांगझोउ (एजेंसी)। Asian Games 2023: भारत ने बुधवार को एशियाई खेलों में चौथे दिन शानदार शुरूआत करते हुए निशानेबाजी में स्वर्ण और रजत पदक जीता। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की मनु भाकर , ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्‍टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं एक अन्य मुकाबले में सिफत कौर सामरा, आशी चौकसे और मणिनी कौशिक ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्‍या 16 हो गई है।

Asian Games 2023
Asian Games 2023: भारत की बेटियों ने कर दिया कमाल, लोगों ने कहा वाह क्या बात है…

How to Get Rid of Spectacles Naturally: ये हैं आंखों से चश्मा हटाने के 15 अचूक और आसान उपाय

रमेश विधूड़ी बने दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष

दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के चुनावों में सांसद रमेश विधूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनका यह कार्यकाल अगले चार वर्षों का होगा। रामवीर सिंह को महासचिव और विकास को कोषाध्यक्ष चुना गया है। पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन सिंह के अनुसार दिल्ली राज्य कबड्डी सिंह के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। इस दौरान दिल्ली राज्य कबड्डी संघ की आम सभा में दिल्ली ओलम्पिक संघ के संजीव शर्मा उपाध्यक्ष और दिल्ली सरकार की खेल शाखा से अशोक कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। सभी जिला यूनिट के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। चुनाव पूर्व जज राकेश तिवारी के देखरेख में संपन्न करवाए गए।

निरंजन सिंह के अनुसार कबड्डी संघ के सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। चुने गए पदाधिकारियों में रमेश विधूड़ी अध्यक्ष, रामवीर सिंह महासचिव, विकास कोषाध्यक्ष; अमर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, विरेंदर कुमार त्यागी उपाध्यक्ष,करतार सिंह डेढ़ा, मंजीत छिल्लर, रोहताश सह सचिव और अमित चौधरी, मनोज कुमार, अरूणलता अग्निहोत्री, सुन्दर तथा सुरेंदर सिंह कार्यकारी सदस्य शामिल हैं।

About The Author

Related Posts