पेस, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में

Published On

लंदन (एजेंसी)। फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल चैंपियन भारत के रोहन बोपन्ना और अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ विजयी शुरुआत करते हुए ऐगोन टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने आस्ट्रेलिया के थनासी कोकिनाकिस और अमेरिका के काएल एडमंड की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में अंतिम-16 राउंड मुकाबले में 6-3, 6-7, 10-7 से हराया।

भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आस्ट्रेलिया की जोड़ी से भिड़ेगी

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब आस्ट्रेलिया के हेनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स की जोड़ी से भिड़ेगी। अन्य पुरुष युगल मैच में लिएंडर पेस ने कनाडा के जोड़ीदार आदिल शमशुद्दीन ने भी जीत से शुरुआत की और आस्ट्रेलिया के जॉन पैट्रिक स्मिथ और मैट रीड की जोड़ी को 4-6, 6-3, 12-10 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। उनका अगला मैच बेलारुस के आंद्रेई वासिलवेस्की और चिली के हांस पोडलिपनिक कास्टिलो की चुनौती होगी। पुरुष युगल में अन्य भारतीय जोड़ी पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी ने पहले दौर में डोमिनिक रिपब्लिक के विक्टर एस्ट्रेला बर्गाेस और बारबाडोस के डारियन किंग को लगातार सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। उनका अगला मुकाबला थाईलैंड के सानचाई और सोनचात रातिवाताना से होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts