India Head Coach Gautam Gambhir : विराट कोहली से संबंधों को लेकर ‘गंभीर’ ब्यान!

Published On

India Head Coach Gautam Gambhir : खेल डेस्क। विराट कोहली के साथ संबंधों को लेकर गौतम गंभीर ने ये बड़ा बयान दिया है कि ‘हमारे बीच का रिश्ता, टीआरपी के लिए नहीं’! भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए सोमवार को कहा ‘‘हम दोनों के बीच का रिश्ता है, टीआरपी के लिए नहीं।’’ Gautam Gambhir

Nayab Singh Saini : सीएम सैनी ने की सरसा में ये बड़ी घोषणा! प्रति पेड़ लगाने पर मिलेंगे इतने रुपए !

गंभीर और कोहली के संबंधों को लेकर आईपीएल में कई बार हुई उनकी झड़पों से स्पष्ट है। बावजूद इसके दोनों 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे दौरे के दौरान एक साथ काम करेंगे। गंभीर ने कहा, ‘‘मैदान के बाहर हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और हम इसे आगे भी जारी रखेंगे। लेकिन हां, यह और अधिक सार्वजनिक करने के लिए कि मुझे लगता है कि दो व्यक्तियों के बीच किस तरह का रिश्ता है, हमने बहुत चर्चा की है और हर किसी को अपनी जर्सी के लिए सही लड़ाई लड़नी है।’’ Gautam Gambhir

कोहली और रोहित विश्व स्तर के खिलाड़ी

कोहली और रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास लेने पर गौतम गंभीर ने सोमवार को कहा कि वे अभी भी विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं और जाहिर है कि कोई भी टीम उन दोनों को अपने साथ रखना चाहेगी और उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिटनेस उनके लिए चुनौती नहीं बनेगी।

मुख्य कोच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने दिखाया है कि वे क्या कर सकते हैं, चाहे वह टी20 विश्व कप हो या 50 ओवर का विश्व कप। मुझे लगता है कि उन दोनों खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी और आॅस्ट्रेलिया के बड़े दौरे के साथ, जाहिर है कि वे पर्याप्त रूप से प्रेरित होंगे और फिर उम्मीद है कि वे 2027 विश्व कप तक अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे।’’ Gautam Gambhir

Haryana News : अंबाला में बर्बरता! एक रिटायर्ड फौजी ने दिया बहुत बड़ी वारदात को अंजाम!

About The Author

Related Posts