RCB vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने इन दो बल्लेबाजों की बदौलत आरसीबी को दी शिकस्त

Published On

RCB vs SRH IPL 2025: लखनऊ। आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में एसआरएच ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 42 रनों से पराजित किया। RCB vs SRH

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 34, हेनरी हेड ने 17, क्लासेन ने 24 तथा अनिकेत वर्मा ने 26 रन जोड़कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुँचाया।

आरसीबी की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके

आरसीबी की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगीदी, सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत तेज़ रही। विराट कोहली ने 43 रन और फिलिप सॉल्ट ने 62 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली। दोनों ने टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। लेकिन कोहली के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई।

मयंक अग्रवाल (11), रजत पाटीदार (18), जितेश शर्मा (24) ने दोहरे अंक तो छुए, परन्तु कोई भी बल्लेबाज़ पारी को संभाल नहीं सका। परिणामस्वरूप आरसीबी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।एसआरएच की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए। ईशान मलिंगा को 2 विकेट मिले, जबकि जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 सफलता अर्जित की। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने अंकतालिका में महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ की राह और कठिन हो गई है। RCB vs SRH

IPL 2025 Updates:आरसीबी के कप्तान ने इस आईपीएल को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा!

About The Author

Related Posts