टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी सबका जीता दिल

Published On

टोक्यो (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में भले ही हार गई हो लेकिन अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। इंडियन टीम ने ब्रिटेन के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 की बढ़त बना ली थी। लेकिन चौथे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल दागकर भारत को बैकफुट पर ढकेला। अंत में स्कोर ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा किया।

हारकर भी रचा इतिहास

लेकिन सेकंड हाफ में भारत 3-4 से पीछे हो गया और हार गया। और इस तरह हार कर भीभारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला टीम के इस राउंड तक पहुंचने ता श्रेय टीम के खिलाड़ियों और उनके कोच सोर्ड मारेजन को जाता है। महिला टीम की इस हार पर भी भारत के लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनको प्रोत्साहित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत की महिला हॉकी टीम में नए भारत की भावना परिलक्षित होती है और इस टीम पर गर्व है। महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में ब्रिटेन से मामूली अंतर से हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने यह बात कही। मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा ,” महिला हॉकी में हम मामूली अंतर से पदक से चूक गए लेकिन इस टीम में नए भारत की भावना प्रकट होती है जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तथा नए आयाम हासिल करते हैं । इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में इनकी सफलता देश की युवा बेटियों को हॉकी खेलने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देगी। इस टीम पर गर्व है।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा की हम महिला हॉकी टीम के टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम का प्रत्येक खिलाड़ी साहस, कौशल और दृढ़ निश्चय वाला है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts