लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर चंडीगढ़ में अकाली-भाजपा और कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन

Published On

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं को हिरासत में लिया गया, सेक्टर-3 थाने में रखा गया

  • लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी शांत नहीं हुआ विपक्ष

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) की गिरफ्तारी को लेकर चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ किए गए इस तीखे प्रदर्शन के दौरान पहली बार तीनों विपक्षी दल एकजुट नजर आए। लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीनों पार्टियों के नेता विधायक हॉस्टल में एकत्रित हुए और वहाँ से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। हालांकि पहले से तैनात चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें रोक दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-3 थाना ले जाया गया, जहाँ उन्हें लगभग एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया। Chandigarh News

बताया जा रहा है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ बीती रात अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाना में उनके और उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर तथा पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद यह माना जा रहा था कि स्थिति शांत हो जाएगी, लेकिन शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने घोषणा की कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी कड़ी में रविवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता की गिरफ्तारी से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा। इसलिए उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts