सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म्

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के घर बेटी ने जन्म लिया हैं। सीएम मान ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु ने बेटी का उपहार दिया है..जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं..। कल रात डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी को देशवासियों के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।

बता दें, सीएम मान (Bhagwant Mann) की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: हरियाणा में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

About The Author

Related Posts