Farmer News: दिल्ली पैदल जाने के लिए किसानों की तैयारियां मुकम्मल, दिनभर चलेंगे पैदल

Published On

किसान सड़कों पर गुजारेंगे रातें | Chandigarh News

  • किसान पंजाब के सांसदों से भी हुए नाराज, संसद भवन में नहीं उठा रहे किसानों का मुद्दा

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Farmer News: पंजाब के किसान द्वारा शंभू बॉर्डर से पैदल चलकर दिल्ली पहुंचने तक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है व पहला किसानों का जत्था 6 दिसम्बर को सुबह 9 बजे शंभू बॉर्डर से पैदल ही रवाना होगा व अम्बाला के जग्गी सिटी में शाम तक पहुंचकर आराम करेगा। इस्के बाद लगातार दिल्ली पहुंचने तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही पैदल यात्रा होगी। जहां शाम हो जाएगी वहां यात्रा को रोक दिया जाएगा। हालांकि किसानों ने 6 जगहों का ऐलान भी किया है, जहां दिल्ली पहुंचने से पहले किसान रातें बिताएंगे। चंडीगढ़ में प्रैस कॉन्फ्रैंस करते स्वर्ण सिंह पंधेर व बाकी किसान नेताओं ने ऐलान किया है। Chandigarh News

स्वर्ण सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा हरियाणा के कैबिनेट मंत्रियों ने हरी झंडी दे दी है, इसलिए हरियाणा सरकार को तुरंत शंभू बॉर्डर से रास्ता खोलना चाहिए। भाजपा नेताओं ने पैदल जाने की स्वीकृति दी तो किसान पैदल ही दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं, इसलिए हरियाणा या फिर केन्द्र सरकार कोई अड़चन न पैदा करे। उन्होंने बताया कि जहां तक ट्रैक्टर-ट्रॉली का सवाल है तो हम सरकारों के कहने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी साथ लेकर नहीं जा रहे हैं, लेकिन अपनी जरूरत का सामान जरूर साथ लेकर जा रहे हैं। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि हरियाणा में पैदल यात्रा करने मौके सबसे पहले जग्गी सिटी अम्बाला रूकेंगे व उसके बाद मोहड़ा मंडी, खानपूर जट्टा व पिपली में किसानोंं का जत्था रुकेगा। उन्होंंने बताया कि रात सड़क पर आराम करने से लेकर खाने का इंतजाम हरियाणा के किसान उनके लिए करेंगे। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– सादुलपुर के वार्ड 25 धीरू खां की ढाणी में षडय़त्रपूर्वक बरछी, कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला करने का आरोप, मामला दर्ज

About The Author

Related Posts