तिहाड़ में बंद गैंगस्टर बुच्ची के चार सहयोगी गिरफ्तार

Published On

एंटी-गैंगस्टर टॉस्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता | Chandigarh News

  • आरोपियों से तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने विदेश स्थित आतंकवादी मास्टरमाइंड इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची द्वारा संचालित एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडाई का करीबी सहयोगी है, जो पंजाब में 2016-2017 लक्षित हत्याओं के मामले में यूएपीए के आरोपों के तहत तिहाड़ जेल में बंद है। गिरफ्तार किये गये मॉड्यूल के चारों सदस्यों की पहचान गुरविंदर उर्फ शेरा, गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और जगजीत उर्फ जश्न के तौर पर हुई है। गुरविंदर उर्फ शेरा पहले 2022 में लक्षित हत्या की साजिश में शामिल था, जिसे तब उसकी गिरफ्तारी से टाल दिया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शेरा और उसके साथी इकबालप्रीत उर्फ बुची के निर्देश पर पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे थे। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– फौजी के पिता ने बिल्डर पर रुपए ऐंठने के बावजूद रजिस्ट्री न कराने का लगाया आरोप, भाकियू से की शिकायत

About The Author

Related Posts