अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published On

मध्य प्रदेश से लेकर आए थे हथियार, लालडू टोल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ा

  • छह पिस्तौल और कारतूस-मैगजीन बरामद, आरोपी नवाब पर 30 मामले हैं दर्ज

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली के लालडू एरिया से सीआईए स्टाफ मोहाली ने कुख्यात गैंगस्टर और उसके साथी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मलकीत सिंह (28) उर्फ नवाब निवासी गांव चंनन थाना मेहता अमृतसर के तौर पर हुई है। उसके साथी की पहचान गमदूर सिंह उर्फ विक्की (33) निवासी सुभाष कालोनी अमृतसर के रूप में हुई है। Mohali News

सूचना के आधार पर लालड़ू से किया गिरफ्तार | Mohali News

दोनों को सीआईए स्टाफ मोहाली ने मुखबिर नेटवर्क से मिली सूचना के आधार पर लालड़ू से गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने सोमवार को बताया कि दोनों को सीआईए स्टाफ ने उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों मध्य प्रदेश से हथियारों की सप्लाई लेकर आ रहे थे। इन्होंने आगे अमृतसर जाना था। इन दोनों का रूट वाया लालडू था। लालड़ू दप्पर टोल प्लाजा के पास मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

कब्जे से बरामद हुए हथियार

इनके कब्जे से .32 बोर की 4 पिस्टल, .30 बोर की 2 पिस्टल, 10 कारतूस, 12 पिस्टल मैगजीन और एक मारुति ब्रेजा कार बरामद हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि 6 पिस्टल में से 3 इन्होंने अपने पास रखनी थी और तीन को आगे सप्लाई करना था। यह दोनों गोपी घनश्यामपुरिया और हैरी चड्डा गिरोह के लिए काम करते हैं। जांच में पता चला है कि आरोपियों पर पंजाब में पहले भी 30 मामले दर्ज हैं और अब तक उससे लगभग 100 के करीब अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं। Mohali News

डीजीपी ने भी दी जानकारी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर इनकी गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि यह लोग कई राज्यों में हथियारों की सप्लाई करने का काम करते थे। यह गोपी घनश्यामपुरिया गिरोह के लिए काम करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली सीआईए ने उन्हें काबू किया है। आरोपितों से अभी पूछताछ चल रही है। आगे कई और खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:– Fire: गोदाम में लगी आग, लाखों का नुक्सान का अनुमान

About The Author

Related Posts