Collateral Free Loan: बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए तक के लोन को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना कुछ गिरवी रखे देगी 10 करोड़ तक का लोन

Manmohan Picture
Published On

Collateral Free Loan: नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों और नवाचार आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने घोषणा की कि राज्य सरकार अब महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और स्टार्टअप इकाइयों को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण उपलब्ध कराएगी। Delhi News

इस योजना की विशेष बात यह है कि ऋण की गारंटी स्वयं दिल्ली सरकार देगी, जिससे छोटे उद्यमियों और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री यह घोषणा उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय ‘मेगा सेल्फ हेल्प ग्रुप मेला-2026’ के उद्घाटन समारोह में कर रही थीं। यह आयोजन यूनिटी वन मॉल के निकट रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और घरेलू उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अब बड़े मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए नियमित मंच उपलब्ध कराएगी। इससे छोटे कारोबारियों और महिला समूहों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तैयार होने वाले हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और पारंपरिक वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विपणन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा करना और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां लोगों ने घरेलू और हस्तनिर्मित वस्तुओं में विशेष रुचि दिखाई। Delhi News

About The Author

Ad Ad

Related Posts