CNG Price Hike: फिर महंगी हुई सीएनजी, 3 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, लोगों का हुआ जीना हराम

सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका

Manmohan Picture
Published On

Latest CNG Prices in Delhi: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उससे सटे क्षेत्रों में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। गैस वितरण कंपनी Indraprastha Gas Limited ने रविवार से संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि लागू कर दी है। इससे पहले 15 मई को भी कंपनी ने सीएनजी दरों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। लगातार हुई इस वृद्धि के बाद तीन दिनों के भीतर सीएनजी कुल 3 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है। CNG Price Hike

नई दरों के अनुसार अब दिल्ली में सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगी, जबकि पहले इसकी कीमत 79.09 रुपये थी। कंपनी ने केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल, कैथल, कानपुर, अजमेर, पाली, राजसमंद, बांदा, चित्रकूट, महोबा और ग्रेटर नोएडा सहित कई शहरों में भी सीएनजी के दाम 1-1 रुपये बढ़ा दिए हैं। CNG Price Hike

सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन और दैनिक यात्रा खर्च पर पड़ सकता है। राजधानी में अधिकांश ऑटो रिक्शा और कैब सीएनजी आधारित हैं, इसलिए किराए में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन लागत बढ़ने से संचालन खर्च में भी इजाफा होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में भी वृद्धि की गई थी। घरेलू रसोई गैस आपूर्ति के लिए उपयोग होने वाली पीएनजी की दरों में 1.70 रुपये प्रति मानक घन मीटर की बढ़ोतरी लागू की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संकट का असर वैश्विक प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर पड़ रहा है। उत्पादन और सप्लाई चेन प्रभावित होने से गैस कंपनियों की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब उपभोक्ताओं पर दिखाई दे रहा है। CNG Price Hike

About The Author

Ad Ad

Related Posts