हरियाणा में कोरोना के 13322 मामले, 145 मौतें

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के पुन: तेजी से फैलने के चलते 13322 नये मामले आए, जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 514888 हो गई है, जिसमें 405132 ठीक हो चुके हैं तथा सक्रिय मामले 105270 हैं। राज्य में 145 कोरोना मरीजों के दम तोड़ देने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4486 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर रविवार देर रात जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत, रिकवरी दर 78.68 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों में कोरोना मामलों में बढ़त देखी जा रही है। हालात बेहद चिंताजनक हैं। गुरूग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमितों के मामले ज्यादा आ रहे हैं।

गुरूग्राम जिले में तो कोरोना मामलों में स्थिति बिस्फोटक है जहां आज 3609 नये मामले आये। इसके बाद फरीदबाद में 1755, सोनीपत 934, हिसार 879, अम्बाला 316, करनाल 773, पानीपत 794, रोहतक 525, रेवाड़ी 49, पंचकूला 198, कुरूक्षेत्र 144, यमुनानगर 349, सिरसा 638, महेंद्रगढ़ 583, भिवानी 428, झज्जर 265, पलवल 101, फतेहाबाद 216, कैथल 230, जींद 405, नूंह 99 और चरखी दादरी में 32 मामले आये। राज्य में कोरोना से अब तक 4486लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2912 पुरूष, 1573 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के हिसार और करनाल 16-16, रोहतक और फतेहाबाद 14-14, भिवानी 11, अम्बाला दस, गुरूग्राम और पानीपत नौ-नौ, फरीदाबाद और जींद सात-सात, सरसा छह, झज्जर और कैथल पांच-पांच, पंचकूला और कुरूक्षेत्र चार-चार, सोनीपत और यमुनानगर तीन-तीन तथा पलवल में दो मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts