विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर संयोजन समिति की बैठक आयोजित

Published On

छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार। छछरौली उपमंडल के गांव भूंड कलां में आगामी 14 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर संयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विराट हिंदू सम्मेलन के संयोजक अमित सरपंच ने बताया कि प्रतापनगर खंड के भूंड कलां मंडल में 14 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज के हर वर्ग से हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले हवन-यज्ञ को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। इसके तहत मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में प्रत्येक घर तक हवन सामग्री वितरित करने की योजना बनाई गई, ताकि अधिक से अधिक लोग धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकें। भूंड कलां मंडल में भूंड कलां, छोटा भूंड कलां, कलीवाला, डोईवाला, मंडेवाला, देखनेवाला, सपोलिया, नैनोवाला सहित लगभग नौ गांव शामिल हैं। आज की समिति बैठक में चेतन आनंद महाराज, कोषाध्यक्ष दीपक, सचिन, सोनू मंडेवाला, सुभाष सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Related Posts